Khabar Cinema

फ़िल्म ग्लोबल बाबा में अभिमन्यु सिंह नजर आयेंगे बाबा के रूप में

हमारा भारत देश बाबाओं की भूमि है। हमारे यहाँ सभी प्रकार के बाबा दिखते हैं। हमारे बाबा काले धन को बहार निकालने  की बात करते हैं। कई बाबा समोसा और चटनी से हमारी समस्याएं दूर करते हैं। हमारे यहाँ कई बाबा ऐसे हैं जो मैडिटेशन सेंटर चलते हैं जहाँ आरतों और लड़कियों से छेड़ -छाड़  किया जाता है। कई बाबा तंत्र ,ड्रग्स और हथियार का काम भी करते हैं। इसकी सूची  बहुत लम्बी है। मनोज सिद्देश्वरी तिवारी ने अपनी फ़िल्म ग्लोबल बाबा में एक ऐसा ही किरदार बनाया है जो सारे काम करता है और इस रोल  को कर रहे हैं अभिमन्यु सिंह, जिन्होंने रक्त चरित्र ,गुलाल और राम लीला जैसी फ़िल्म की है। फ़िल्म का निर्माण विजय बंसल कर रहे हैं।  फ़िल्म के निर्माता  मनोज तिवारी ने कहा की इनको एक अच्छा और ज़ोरदार एक्टर चाहिए था इस रोल के लिए और उनके  अनुसार  अभिमन्यु से अच्छा एक्टर और कोई नहीं हो सकता था । इस फ़िल्म के माध्यम से आपको हिंदुस्तान के विभिन्न बाबा के बारे में पता चलेगा की वो क्या क्या गुल खिलाते हुए जनता को मुर्ख हैं । अब ये देखना लाज़मी होगा की यह फ़िल्म जनता को ऐसे पाखंडी बाबाओं के प्रति जागरूक कर पाती है कि नहीं , तब तक जय ग्लोबल बाबा की।  - धीरज मिश्रा